समुद्र में मस्ती करने गया था, हाथ लगा 7 करोड़ का 'खजाना', ईमानदारी से पुलिस को सौंपा
10-Dec-2021 04:03 PM 21472
नई दिल्ली। फ्लोरिडा पुलिस ने एक ऐसे शख्स के बारे में ट्वीट किया है, जिसने ईमानदारी की मिसाल पेश कर दी है। ये शख्स छुट्टी के दिन फ्लोरिडा के बीच पर मस्ती करने गया था। अचानक उसे पानी में कई पैकेट्स तैरते नजर आए। जब उसने इन्हें खोलना चाहा तो यह सील थे। उसने दौड़कर इन पैकेट्स को पुलिस के हवाले कर दिया। समद्र में लावारिस फेंके गए इन पैकेट्स के खुलते ही सबके होश उड़ गए। पैकेट्स में ड्रग्स था। इन सारे पैकेट में कुल मिलाकर करीब 30 किलो कोकीन था, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब साढ़े 7 करोड़ रुपए है। पुलिस भी शख्स की ईमादारी पर हैरान थी। अगर वह शख्स चाहता तो इस माल को अपने पास रखकर चुपके से बेचकर करोड़पति बन सकता था, लेकिन उसने पैकेट को खोला भी नहीं और सीधे पुलिस तक पहुंचा दिया। शख्स के हाथ जितने पैकेट्स लग सकते थे, उसने सभी को बटोरा और किनारे तक आ गया। किनारे आने के बाद उसने पैकेट्स की छानबीन करनी चाही लेकिन ये अच्छी तरह सील-पैक थे। पुलिस ने ही इन पैकेट्स को खोला, तब इनका राज खुला। अब हर तरफ इस शख्स की तारीफ हो रही है। इसी साल ऐसी ही एक और घटना फ्लोरिडा में देखने को मिली थी जब एक ग्रुप को समुद्र की लहरों में करीब 11 करोड़ का कोकीन मिला था। इसे भी सील पैकेट्स में बंद कर समुद्र में फेंक दिया गया था। अब दोबारा ऐसे ही मामले को देखने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कौन इन करोड़ों के ड्रग्स को समुद्र में फेंक दे रहा है? साथ ही अगर इन पैकेट्स को फेंका जा रहा है तो असल में इसका बिजनेस कितना बड़ा होगा? फ्लोरिडा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। treasure..///..went-to-the-sea-to-have-fun-got-a-treasure-of-7-crores-honestly-handed-over-to-the-police-333237
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^